Thursday, April 20, 2023

आजाद समाज पार्टी अर्चना देवी ने किया नामांकन।

आजाद समाज पार्टी अर्चना देवी ने किया नामांकन।

बिलरियागंज नगरपालिका से भीम आर्मी की अर्चना देवी ने किया पर्चा दाखिल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज नगर पालिका से भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी अर्चना देवी ने किया नामांकन दो बार रही बिलरियागंज की सभासद पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ठोकी ताल। गुरुवार को सगड़ी तहसील पर बिलरियागंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी अर्चना देवी पत्नी डॉ रामाश्रय कुमार ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। वही बिलरियागंज वार्ड नंबर 10 से दो बार सभासद रही पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोका अर्चना देवी ने कहा की नगर पालिका बिलरियागंज के विकास के लिए अध्यक्ष पद पर मैदान में हूं पार्टी के विश्वास व कार्यकर्ताओं के बल पर परचम लहराने का दावा किया। इस दौरान अभिषेक प्रभाकर,सोनू आर्य,जिलाध्यक्ष एके आनंद,अरुण,धीरज,धनंजय सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment