संजय इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर वाराणसी व आजमगढ़ जीएसटी की टीम ने की छापेमारी ।
जांच में दुकान का टर्नओवर पांच करोड़ रुपये पाया गया।
टैक्स रिटर्न व जीएसटी न जमा करने पर टीम ने की छापेमारी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में मुख्य मार्ग पर संजय इलेक्ट्रॉनिक कि कस्बे में तीन दुकान व गोदाम पर कोई टैक्स रिटर्न व जीएसटी ना जमा करने पर वाराणसी व आजमगढ़ की संयुक्त जीएसटी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की छापेमारी 1 वर्ष में 5 करोड़ का टर्नओवर मिला जिस पर जीएसटी चार्ज लगाया गया
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 11:00 बजे अजमतगढ़ नगर पंचायत के संजय इलेक्ट्रॉनिक्स की 3 दुकाने कस्बे में स्थित है तीनों दुकान और गोदाम पर जीएसटी की संयुक्त टीम ने एक साथ की छापेमारी जिसमें व्यापारी के द्वारा कोई टैक्स रिटर्न व जीएसटी जमा नहीं की गई वही दुकान के स्टाक काफी बना लिया गया और पेपर की जांच की गई 3 घंटे तक टीम ने छानबीन की जिसमें 1 वर्ष में पांच करोड़ रुपये का टर्नओवर पाया गया। जिस पर डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार गुप्ता ने जीएसटी चार्ज लगाया दुकानदार संजय साहनी ने तुरंत दो लाख रुपये जमा कर दिए वहीं शेष पैसा बाद में जमा करने की बात कही। इस दौरान अजमतगढ़ कस्बे में छापेमारी से अपनी-अपनी दुकानें दुकानदारों ने बंद कर दी वही कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा अजमतगढ़ कस्बे में दुकान पर छापेमारी चर्चा का विषय बना रहा। छापेमारी में मुख्य रूप से डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार गुप्ता,सहायक कमिश्नर मोहम्मद अंसारी,मुन्नी कुमार वाणिज्य कर अधिकारी,फैजल,अमित,प्रमोद सहित अजमतगढ़ पुलिस के जवान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment