अंजान शहीद बाजार से बाइक हुई चोरी दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
जानकारी के अनुसार राज नारायन यादव निवासी कोहड़ी खुर्द जयराजपुर थाना कंधरापुर बुधवार की देर शाम को अंजान शहीद बाजार में आए हुए थे। इस दौरान सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बाजार में चले गए जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। उनकी पत्नी कुसुम यादव की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया।
No comments:
Post a Comment