पिता के तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पांच के विरुद्ध दर्ज किया हत्या का मुकदमा ।
पिता ने पुत्री को जान से मारने का लगाया पति सहित पांच पर आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र अमीरचंद यादव ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री की हत्या करने का पति सहित पांच लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में 9:00 बजे रेखा देवी की अपने ससुराल में मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पिता व मायका पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके सिर पर चोट के निशान थे। जिस पर उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वही पिता ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप उसके पति सूर्यमणि,देवर शेषमणि,देवरानी प्रियंका देवी,सास चंद्रमुनि एवं ननद अनूपमा पर लगाया जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पांच लोगों के ऊपर दर्ज कर लिया। रेखा पुत्री ओम प्रकाश उम्र 30 वर्ष निवासी अजगरा का विवाह सूर्यमणि पुत्र रामकेर निवासी नथ्थूपुर से 6 जून वर्ष 2010 में विधि-विधान पूर्वक धूमधाम से हुआ था। उसका पति विदेश में सिंगापुर रहता था। कोविड काल के बाद 3 वर्षों से घर पर रहता था जो कैंसर की बीमारी से ग्रसित है इलाज के लिए रेखा अपने पिता से पैसे मांग कर इलाज कराती थी। पर ससुराल पक्ष के लोग बराबर पैसे को लेकर प्रताड़ित करते थे। बुधवार की रात्रि में 9:00 बजे रेखा की चोट लगने की वजह से मौत हो गई। वही रेखा के पास एक पुत्र शिवम उम्र 11 साल है। मौत की सूचना पर उनके मायके में कोहराम मच गया। उनकी बड़ी बहन महिमा छोटी बहन संध्या और दो भाई कुलदीप और संदीप का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment