इलाज के दौरान सैनिक की हुई मौत पार्थिव शरीर बुधवार की रात्रि में पहुंचेगा घर ।
सैनिक की मौत पर परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी निवासी सैनिक के बुखार से पीड़ित होने पर इलाज के दौरान हैदराबाद में मौत हो गई सूचना पर परिवार में मचा कोहराम पार्थिव शरीर गुरुवार की रात्रि में पहुंचेगा घर सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
जानकारी के अनुसार अभय राय पुत्र शैलेश राय उम्र 42 साल निवासी मालटारी वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए जो वर्तमान समय में हैदराबाद में कार्यरत है। जहां डेंगू बुखार से पीड़ित होने पर इलाज के दौरान जिनकी सोमवार के दिन में 1:00 बजे मौत हो गई वही सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया सैनिक का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से लखनऊ लाया जाएगा जिसके पश्चात मंगलवार की रात्रि में घर पहुंचेगा वही पार्थिव शरीर का सम्मान के साथ बुधवार की सुबह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। विदित को अभय राय सैनिक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।उनकी माता गायत्री देवी और पत्नी विनीता राय का रो रो कर बुरा हाल है मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया घर पर पहुंचकर शोक संवेदना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा उनके पास एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
No comments:
Post a Comment