समाजवादी पार्टी की पैदल यात्रा पहुंची सगड़ी विधानसभा ।
सपा विधायक के नेतृत्व में पैदल यात्रा के दौरान जगह-जगह हुआ नुक्कड़ संबोधन।
अभिषेक यादव की पैदल यात्रा 35 वें दिन 20 वीं विधानसभा में पहुंची।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी समाजवादी पार्टी की पैदल यात्रा आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर विधानसभा के उपरांत सगड़ी विधानसभा में प्रवेश किया। सगड़ी विधानसभा में डॉक्टर एचएन सिंह पटेल के नेतृत्व में बेरमा होते हुए जीयनपुर कस्बा भ्रमण किया गया इस दौरान पैदल यात्रा का जगह-जगह समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया वही नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई। विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण व सांप्रदायिकता के विरुद्ध संबोधन किया। आज की यात्रा का समापन मालटारी बाजार में किया गया और सुबह अगले दिन यात्रा का शुभारंभ होगा। वही अभिषेक यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता ने कहा कि यात्रा के पहले चरण का समापन अक्टूबर माह में वाराणसी में किया जाएगा। यात्रा 35 वें दिन बीसवीं विधानसभा सगड़ी में पहुंची है। जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन अगले विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से पारस सोनकर,अनुराग यादव,महेश यादव,श्यामू यादव,प्रवीण यादव,पूर्व प्रमुख संजय पटेल,सलमान,राजेश यादव,सूरज यादव,पुरुषोत्तम यादव,विशाल यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदू यादव,हरिशंकर यादव,आशीष यादव,हरिकेश विश्वक्रर्मा,जगदीस यादव सहित दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment