रामलीला में हो रहे बालाओं के नृत्य को पुलिस ने कराया बंद।
अमुवारी नरायनपुर की रामलीला समिति ने जताई नाराजगी।
गांव के ही एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कर दिया था ट्वीट।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अमुवारी नरायनपुर गांव में श्रीराम शाखा समिति द्वारा 26 सितम्बर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंगलवार को रात में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर्तकी बालाओं के हो रहे नृत्य को बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि रामलीला का परमिशन लिया गया है।लड़कियों के डांस का परमिशन नहीं लिया गया है।नृत्य को किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर ट्वीट कर दिया। इसकी शिकायत जीयनपुर कोतवाली पुलिस तक पहुंची तो रामलीला मे हो रहे नृत्य को बंद करा दिया।जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि रामलीला मंचन का ही परमिशन लिया गया है। नृत्य का नहीं रामलीला मंचन के लिए हम लोग मना नहीं कर रहे हैं। सिर्फ बालाओं के नृत्य के लिए ही मना किया जा रहा है।रामलीला समिति अमुवारी नरायणपुर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि गांव में 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता है। 2008 से रामलीला में लड़कियां नृत्य करती है। लेकिन कुछ लोग द्वेषबश इसकी शिकायत कर दी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment