नाबालिग बच्ची के अपहरण के प्रयास का जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा किया पंजीकृत।
शुक्रवार की भोर में नाबालिक बच्ची का पोखरे के किनारे बांस के नीचे चद्दर में बांधकर फेंकी मिली ।
अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है इलाज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर ग्राम सभा में 17 वर्षीय लड़की का चद्दर में बांधकर पोखरे के किनारे बांस के नीचे फेंकी हुई मिली लड़की की माता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर दाऊदपुर ग्राम सभा के पोखरे के किनारे नेहा पुत्री राजेश राजभर उम्र 17 साल मांझिपुर पलया थाना अतरौलिया जो अपने ननिहाल दाऊदपुर में अपनी माता शारदा देवी और अपनी छोटी बहन स्नेहा उम्र 12 साल,प्रतिज्ञा उम्र 7 साल,छोटा भाई अभय उम्र 3 साल के साथ अपने घर पर कट्रेन की मंड़ई के निचे सोई हुई थी। सुबह 4:00 बजे उसकी माता सोता हुआ छोड़कर घर के काम से गई हुई थी तभी कुछ देर बाद कुत्तों के भौंकने की आवाज आई और उसकी माता शारदा देवी घर के बाहर आई तो देखा कि उसकी बड़ी पुत्री नेहा बिस्तर पर नहीं थी ढूंढा तो घर पर दिखाई नहीं पड़ी वही कुत्तों के भौंकने पर घर से 50 मीटर दूर पोखरे के किनारे चद्दर में बांधकर फेंकी हुई मिली आनन-फानन में परिजनों ने चद्दर को खोला तो देखा कि उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। परिजनों के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग जुड़े और एंबुलेंस को बुलाकर उसे अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही सूचना पर मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नेहा की माता शारदा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वही क्षेत्र में घटना की चर्चा ने जोर पकड़ लिया और उक्त घटना को लोग बच्चा चोर की घटना से जोड़कर चर्चा कर रहे है।
No comments:
Post a Comment