एयरपोर्ट की भूमि सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध।
आबादी की भूमि के सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध नायब तहसीलदार ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदूरी एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण योजना के लिए राजस्व कर्मियों के द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है जिसमें आबादी की भूमि के सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध नायब तहसीलदार ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।
शासन के द्वारा मंदूरी एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण के लिए राजस्व कर्मियों की टीम लगाई गई है। जिसमें युद्ध स्तर पर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 2 फेज में विस्तारीकरण का कार्य किया जाना है प्रथम फेज में रनवे प्रशासनिक कक्ष व ऑपरेशन के लिए 360 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। वही दूसरे फेज में रन में वह एडिशन कक्ष के लिए 310 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। 7 गांव जिसमें बलदेव मंदूरी,गगनपुर हिच्छन पट्टी,सारा,साती,
कंधरापुर,मधुबन,कुआं देवचंद पट्टी के किसानों की भूमि का सर्वे का कार्य चल रहा है। जिसमें 3 राजस्व लेखपालों के साथ एक दर्जन राजस्व कर्मी सर्वे के कार्य में लगे हुए हैं। वहीं शनिवार को राजस्व कर्मी के द्वारा सर्वे के कार्य का गगनपुर हिच्छन पट्टी के ग्रामीणों ने एयरपोर्ट की उत्तर तरफ आबादी की भूमि के सर्वे को लेकर विरोध किया ग्रामीणों ने आबादी की भूमि देने से इंकार कर रहे थे वही उनकी मांग थी कि दक्षिण की तरफ भूमि को बढ़ा लिया जाए। सूचना पर नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा ने 4:00 बजे पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया जिसमें मुख्य रुप से गांव के प्रधान विजय नरोत्तम यादव, मूरत यादव, शिव प्रसाद राय सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वही राकेश पान्डेय,हरिप्रसाद,राम नयन चौरसिया,विजय वर्मा ,शिव सहाय व शब्बीर सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment