Thursday, September 15, 2022

मतदाता आधार लिंक को लेकर उपजिलाधिकारी ने की बैठक।

मतदाता आधार लिंक को लेकर उपजिलाधिकारी ने की बैठक।

कमजोर मतदान केंद्रों को मजबूत करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के निर्वाचन कार्यालय में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ की बैठक कमजोर मतदान केंद्रों को मजबूत करने के लिए दिए दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 11:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यालय में बैठक कर मतदाता से आधार कार्ड लिंक कराने को लेकर बैठक की जिसमें कमजोर मतदान केंद्र जहां पर प्रगति शुन्य है और कमजोर मतदान केंद्रों पर विशेष रुप से उपस्थित होकर मजबूत करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी,बीडीओ,सप्लाई स्पेक्टर सहित रबिता,डाली मिश्रा,उमेश पान्डेय सीडीपीओ अजमतगढ़ आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment