उपजिलाधिकारी सगड़ी ने तहसील परिसर में चलाया सफाई अभियान।
सगड़ी तहसील परिसर में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मियों ने की सफाई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने सफाई अभियान चलाया सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मियों ने तहसील परिसर में की सफाई। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बिलरियागंज खंड विकास अजमतगढ़ खंड विकास व जीयनपुर नगर पंचायत और अजमतगढ़ नगर पंचायत के सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मियों ने पूरे तहसील परिसर में स्थित सड़क किनारे घास व तहसील के सामने मुख्य मार्ग के किनारे स्थित घास व सड़क व तहसील परिसर के अंदर साफ सफाई किया वहीं उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने सफाई अभियान का स्वयं निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज के आगमन को लेकर पूरे तहसील परिसर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों सफाई कर्मियों ने पूरे तहसील परिसर की साफ-सफाई की जिसका उपजिलाधिकारी सगड़ी ने साफ सफाई का निरीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment