Sunday, September 11, 2022

गांव गांव बच्चा चोर की अफवाह से सावधान करती पुलिस।

गांव गांव बच्चा चोर की अफवाह से सावधान करती पुलिस।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अफवाह से किया सावधान।

चौपाल लगाकर क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने किया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार व अंजान शहीद गांव में चौपाल लगाकर बच्चा चोर की अफवाह से किया गया सावधान क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने लोगों से वार्ता कर किया जागरूक।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार पर सामुदायिक पंचायत भवन पर रविवार के दिन में 11:00 बजे ग्रामीणों से क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बच्चा चोर की अफवाह पर जागरूक किया। वही इस प्रकार की किसी भी घटना पर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देना और अफवाह से सावधान रहने की अपील की जिसके पश्चात अंजान शहीद गांव के निजी विद्यालय पर ग्रामीणों से वार्ता की गई। इस दौरान उन्हें अफवाहों से बचने और लोगों से भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने के लिए सतर्क किया गया वही दोनों स्थानों पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने गांव के दर्ज मुकदमों की जानकारी ली और वर्तमान स्थिति का ग्रामीणों से वार्ता कर अवलोकन किया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने किसी भी सूचना पर त्वरित टिप्पणी देने से बचते हुए पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। इस दौरान ग्राम प्रधान अजीम खान,सोनू सिंह सहित ग्रामीण व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment