Thursday, May 26, 2022

जीयनपुर और अजमतगढ़ नगर में हटाया गया अतिक्रमण।

जीयनपुर और अजमतगढ़ नगर में हटाया गया अतिक्रमण।

बुलडोजर के भय से खुद हटा लिया अपना टीनशेड।

एसडीएम की ना मौजूदगी में ईओ ने चलाया अभियान। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ में उपजिलाधिकारी सगड़ी की ना मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जा हटवाया गया। अधिकांश दुकानदारों ने बुलडोजर के भय से अपना टीनशेड,गुमती,ठेला स्वयं ही हटा लिया। नगर पंचायत जीयनपुर जनपद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसकी पटरियों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता है। लोगों ने गुमती,चाय मीठा,ठेला,भट्टी और सब्जी की दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में मुबारकपुर त्रिमुहानी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ जो जीयनपुर चौक होते हुए अजमतगढ़ मार्ग स्थित कब्रिस्तान तक चला। इस दौरान कई लोग अपना सामान स्वयं हटा लिए।ठेला गुमती वाले भी अपना अपना सामान समेटते रहे।
नगर पंचायत अजमतगढ़ मे शंकर तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ जो ब्लॉक अजमतगढ़ कार्यालय तक चला। बुधवार को नगर पंचायत द्वारा प्रसारित किया गया था कि उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया जाएगा। गुरुवार को उपजिलाधिकारी की ना मौजूदगी के चलते अभियान औपचारिकता बनकर ही रह गया। पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट का रहना आवश्यक होता है। इस संबंध में ईओ अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को जीयनपुर और अजमतगढ़ में व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया गया है। निर्देशित किया गया है कि किसी हालत में भी सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण नहीं होगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी और चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ जीयनपुर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment