Thursday, May 19, 2022

झांसा देकर जबरदस्ती युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार।

झांसा देकर जबरदस्ती युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार।

कंप्यूटर सीखते समय दोनों के बीच में हुई थी मुलाकात।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को झांसा देकर अरविंद नामक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर बार-बार धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती कंप्यूटर सीखने के लिए जाती थी। अरविंद कुमार निवासी  मीरपुर थाना निजामाबाद भी अपने मामा के यहां जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैथौली गांव में रहता था और युवती के साथ ही कंप्यूटर सीखता था। कंप्यूटर सीखने के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। युवती का आरोप है कि झांसा देकर अरविंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना कर बार-बार उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment