Friday, May 13, 2022

बारात में आर्केस्ट्रा देखने गई दो लड़कियों को जबरदस्ती किया अगवा।

बारात में आर्केस्ट्रा देखने गई दो लड़कियों को जबरदस्ती किया अगवा।

गलत नियत से किया छेड़छाड़।
तीन नामजद सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

नामजद तीनो आरोपित पुलिस हिरासत में।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एक गांव की दो लड़कियां बुधवार की रात में आर्केस्ट्रा देखने गई थी। आर्केस्ट्रा देख रही लड़कियों को मनबढ़ युवकों ने जबरदस्ती अगवा कर लिया और गलत नियत से छेड़छाड़ किया। 
रात में लगभग 3:00 बजे लड़कियां अपने घर पहुंची। परिवार के लोगों को आपबीती बताया। गुरुवार को स्वजन पीड़ित लड़कियों को थाने ले आए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जीयनपुर कोतवाली के चंगईपुर गांव निवासी रमेश सिंह के घर पर बुधवार को रात में शादी समारोह चल रहा था। जिसमें आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। दो लड़कियां आर्केस्ट्रा देखने के लिए आई हुई थी। रात में लगभग 9:00 बजे के करीब बाइक पर सवार चार युवकों ने दोनों लड़कियों को अगवा कर लिया और गलत नियत से छेड़छाड़ की। पीड़ित युवतियों का आरोप है कि अगवा कर युवकों ने हम लोगों के साथ दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ किया। मना करने पर लात घूसों से मारा पीटा और रात में काफी देर बाद एक लड़के के साथ हम लोगों को घर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में राहुल यादव पुत्र छेदी यादव,अजय यादव पुत्र रमेश यादव,अमन कुमार पुत्र गुड्डू निवासी टंडवा बद्दोपुर कोतवाली जीयनपुर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गलत नियत से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment