घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।
बाइक से बाइक की टक्कर में हुआ था घायल 18 दिन से चल रहा था इलाज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक की बाइक से बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक का 18 दिन से चल रहा था इलाज रविवार की रात्रि में इलाज के दौरान मौत हो गई परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार संजय यादव पुत्र चंद्रिका यादव उम्र 40 साल निवासी छतरपुर चकअजीज चकीया 12 मई को अपने घर से कुछ समान खरीदने के लिए निकला था कि शहीद पार्क अंजान शहीद के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक सवार को धक्का मार दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल संजय यादव का निजी अस्पताल लाइफ लाइन में इलाज चल रहा था पर गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को वाराणसी के लिए रिफर कर दिया जहां पर एक निजी अस्पताल में 18 दिन से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान जान बचाने के लिए उसके पिता ने बहू के गहनों को बेचकर दवा की वही गांव के लोगों ने भी चंदा देकर घायल संजय यादव की जान बचाने की कोशिश की पर रविवार की रात्रि में घायल संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक संजय दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था जिसकी शादी हो गई है। वही संजय अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया। मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका चलाता था। इलाज के दौरान मौत की सुचना मिलने पर उसकी पत्नी रीना देवी और बहनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। वही पोस्टमार्टम के लिए जीयनपुर थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगीं रही।
No comments:
Post a Comment