Tuesday, May 24, 2022

अंजान शहीद में हुई सगड़ी के इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक।

अंजान शहीद में हुई सगड़ी के इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक

बायोमेट्रिक मशीन से ली जाएगी प्रत्येक छात्र की उपस्थिति।  

हर विद्यालय का एक एक विद्यार्थी ईमेल बनाकर बोर्ड से जुड़ेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों के पठन-पाठन को लेकर अति संवेदनशील है। जुलाई माह से प्रत्येक छात्र की 75% उपस्थिति हर हाल में अनिवार्य होगी।उपस्थिति को लेकर अब विद्यालय के गुरुजी गोलमाल नहीं कर पाएंगे। सभी छात्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से की जाएगी। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में मंगलवार को सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि अब रजिस्टर के बजाय प्रत्येक छात्र की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से ली जाएगी। यदि छात्र की उपस्थिति संपूर्ण कार्य दिवसों की 75% से कम होगी तो उसे छात्रवृत्ति सहित परीक्षा से भी वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी विद्यार्थी अपना ईमेल बना ले और विद्यालय के माध्यम से उसे बोर्ड को प्रेषित कर दें ताकि छात्रों को बोर्ड सीधे पठन सामग्री और अन्य सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकें। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य से भी अपने-अपने विद्यालयों का ईमेल तत्काल बना लेने का निर्देश दिया। बैठक में तय किया गया कि विद्यालयों द्वारा पौधारोपण का कार्य पूर्व की भांति ही किया जाएगा। इसके लिए अभी से गड्ढे तैयार कर लिए जाएं। बढ़ती मार्ग दुर्घटनाओं पर भी बैठक में चर्चा की गई और तय किया गया कि अभिभावकों और बच्चों को बुलाकर सड़क सुरक्षा के संबंध में उनको जानकारी कराई जाए। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ की प्रधानाचार्य चंदा सिंह,राजेश यादव,रमेश यादव,विकास तिवारी,त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर के अरविंद कुमार, विष्णु यादव,रमेश यादव,अनिल राय आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment