सीपू सिंह हत्याकांड के आरोपियों की बढ़ाई गई इनाम राशि।
चार आरोपियों पर रखा गया 50-- 50 हजार का इनाम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के मामले में आरोपित फरार चार अभियुक्तों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ ने चार लोगों पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। चार अप्रैल 2021 को चारों गैंगेस्टर आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक में 25--25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।बावजूद इसके चारों अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है। 19 जुलाई सन 2013 को सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की उनके दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में 11 लोगों को आरोपित किया गया था। जिसमें से विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसन पट्टी थाना जीयनपुर, मोहम्मद रिजवान पुत्र स्वर्गीय जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर,अभिषेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवा,अरविंद कश्यप पुत्र रामबली कश्यप निवासी चकिया कसयवन थाना मेहनाजपुर फरार चल रहे हैं। इन आरोपियों मे से दो की गिरफ्तारी के लिए जीयनपुर पुलिस ने एक माह पूर्व कुर्की की कार्रवाई भी की थी। जीयनपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने आए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फरार गैंगस्टर आरोपितों का इनाम राशि बढ़ाने का निर्देश दिया था। पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने सोमवार को फरार चारों आरोपियों की इनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।
No comments:
Post a Comment