Thursday, May 26, 2022

विद्यालय प्रबन्ध समिति का खाता खोलने लगा बैंक आफ बड़ौदा का कैम्प।

विद्यालय प्रबन्ध समिति का खाता खोलने लगा बैंक आफ बड़ौदा का कैम्प।

100 से अधिक विद्यालयों के खोले गए खाते।

कुल 163 विद्यालय के खोले जाने है खाते।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र नहीं अजमतगढ़ पर गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति का खाता खोलने के लिए 163 विद्यालयों के हेड मास्टर और प्रबंध समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में रीजनल मैनेजर नरेंद्र सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की मौजूदगी में 100 से अधिक विद्यालयों के खाते खोले गए। जिसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का कैंप लगाकर समस्त विद्यालयों के खाता खोले जाने का बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसको लेकर कैंप का आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति का खाता खोले जाने के लिए प्रधानाध्यापकों और प्रबंध समिति के अध्यक्षों की भीड़ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर लगें रहें। खाता खोले जाने को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे तो कुछ लोगों को बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोले जाने से परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसकी मुख्य वजह दूरदराज के रहने वालों को अंदेशा है कि हमें अब बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पटवध में जाकर कार्यभार निपटाने पड़ेंगे। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि खाता खोले जाने का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी ग्रांड कंपोजिट ग्रांट हो या अन्य ग्रांट के मद का पैसा वाउचर के माध्यम से सीधे बैंक के द्वारा किया जाना है। जहां जीरो बैलेंस खाता खोला जा रहा है और हमेशा जीरो बैलेंस ही बना रहेगा जब भी कोई कार्य विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा विद्यालयों पर कराए जाएंगे तो उसके बिल वाउचर आदि लेकर एकत्रित कर कर एक व्यक्ति के द्वारा बैंक पर ले जाया जाएगा जिससे कि उन मदों का भुगतान शीघ्रता और आसानी से किया जा सके। जबकि चेक आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा खाता खोले जाने से जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने का एक बड़ा हथकंडा अपनाया जा रहा है। वहीं कुछ अध्यापक और प्रबंध समिति के लोग खाता खोले जाने से काफी सुविधा होने के कारण लोग खाता खोले जाने को लेकर काफी उत्सुक दिखे ।इस दौरान संदीप सिंह,सतीश सिंह,विजय सिंह,नवेन्द्रू सिंह, 
बैंक के कर्मचारी एव बीआरसी के रामकरन राम विजय कुमार प्रजापति सुनील राय,विमल प्रकाश अवधेश कुमार गौड़ प्रदीप कुमार प्रजापति सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment