Tuesday, May 24, 2022

अतिक्रमण को लेकर एसडीएम और व्यापारियों के बीच में हुई बैठक।

अतिक्रमण को लेकर एसडीएम और व्यापारियों के बीच में हुई बैठक।

कब्जेदार अपना अतिक्रमण स्वयं हटाले अन्यथा होगी दंडात्मक कार्रवाई।

चौक पर नहीं खड़ी होगी सवारी गाड़ियां,निर्धारित टैक्सी स्टैंड पर ही खड़े होंगे निजी वाहन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह और व्यापारियों के बीच अतिक्रमण और जाम जैसी कई समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में जीयनपुर की पोखरियोंं पर किए जा रहे अतिक्रमण का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक की शुरुआत करते हुए अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि नगर में  जाम की अक्सर समस्या बनी रहती है। ऐसे में जिन व्यापारियों ने सड़क की पटरियों के दोनों तरफ नाली के बाहर अतिक्रमण कर लिया है, वे तत्काल इसे हटाले अन्यथा सख्ती के साथ हटाया जाएगा। इसका विरोध करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौरसिया और पप्पू पाठक ने कहा कि जाम की मूल समस्या सड़क पर सवारी गाड़ियों का खड़ा होना है।जीयनपुर में कहीं भी टैक्सी स्टैंड निर्धारित नहीं किया गया है। जिससे सवारी गाड़ियां चौक पर खड़ी होती हैं और आए दिन जाम लगता है। लोगों ने सुझाव दिया कि बिलरियागंज रोड पर सब्जी मंडी के पास,दोहरीघाट रोड पर गल्ला मंडी के पास,आजमगढ़ रोड पर मछली मार्केट के पास और अजमतगढ़ रोड पर फल मंडी के पास टैक्सी स्टैंड का स्थान निश्चित किया जाए तो जाम से काफी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस बीच शिवदान चौरसिया, पप्पू पाठक और दीपक गुप्ता ने नगर पंचायत की पोखरियों पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। जिस पर अधिकांश व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। सती स्थल नाले की सफाई और बिलरियागंज रोड पर सब्जी मंडी के पास बह रहे गंदे पानी के मुद्दे को लेकर भी व्यापारी काफी आक्रोशित रहे। उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने कहा कि सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण हर हाल में हटा लिया जाए,अन्यथा अतिक्रमण हटाने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी जाएगा। चौक पर किसी भी हालत में सवारी गाड़ियां नहीं लगनी चाहिए। निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े किए जाएं। बैठक में चेयरमैन हरिशंकर यादव,आलोक चौरसिया,पप्पू पाठक,नेहाल मेहंदी,सभासद मुन्ना यादव,मनीष कुमार चौरसिया,श्रवण कुमार मद्धेशिया, शिवदान चौरसिया,आनंद तिवारी, दीपक मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment