Monday, May 30, 2022

प्रधान पुत्र की तहरीर देने गए प्रधानों की दरोगा से तकझक।

प्रधान पुत्र की तहरीर देने गए प्रधानों की दरोगा से तकझक। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के विकास खंड अजमतगढ़ की ग्राम सभा रसूलपुर कोठियां में जांच के दौरान प्रधान पुत्र के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की तहरीर लेकर अजमतगढ़ के दर्जनों प्रधान देर शाम जीयनपुर कोतवाली गए हुए थे। इस दौरान कार्रवाई को लेकर इमिलिया चौकी प्रभारी विजय नारायण पांडेय के साथ प्रधानों की कहासुनी हो गई। जिसको लेकर प्रधान काफी आक्रोशित हो गए। इमिलिया चौकी प्रभारी ने कहा कि दर्जनों की संख्या में प्रधान नाजायज तरीके से बनाना चाह रहे थे दबाव। मना किया गया तो उत्तेजित हो गए। प्रधान अरविंद सिंह,दीपक यादव,विजय चौहान,बृजेश यादव,मोनू सिंह, मनोज चौरसिया,राजेंद्र यादव, दिनेश यादव,वीरेंद्र यादव,उमेश यादव, अनिल सिंह,शंभू यादव और सुभाष राजभर सहित दर्जनों प्रधानों ने इमिलिया चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment