Thursday, May 19, 2022

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर न करे कोई टिप्पणी।

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर न करे कोई टिप्पणी।

पुलिस ने मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ की बैठक।

सोशल मीडिया की की जा रही निगरानी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को देर शाम ज्ञानवापी में चल रहे सर्वे एवं विवाद को लेकर देर शाम मुस्लिम धर्म गुुरुओ के साथ बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश से जो भी कार्रवाई की जा रही है उस पर किसी प्रकार की टिप्पणी से बचें सोशल मीडिया पर भी किसी प्रकार की गलत पोस्ट या भाषण ना डालें जिससे कि किसी की भावना आहत हो यदि ऐसा हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कारण कि सोशल मीडिया की निगरानी विशेषज्ञों को लगाकर की जा रही है। जिससे कि अभद्र टिप्पणी आदि किसी भी दशा में न की जाए साथ ही साथ मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर कोर्ट के नियमों के अनुसार आवश्यकता भर ही हो और ऊपर से आवाज काफी धीमी गति से हो जिससे कि अन्य किसी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
वही उन्होंने समस्त लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और जुमे की नमाज के दौरान कोई ऐसा भाषण ना दें। जिससे कोई अप्रिय घटना हो जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो। हमेशा ध्यान रखें कि आपसी भाईचारा बनी रहे। जिससे कि लोगों में प्रेम भाव बढ़े कोतवाल यादवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग हो रही है व्हाट्सएप फेसबुक के जरिए कोई भी गलत संदेश लोगों को ना दे जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े यदि ऐसा हुआ तो सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनवार अहमद,पप्पू आमद, नेहाल मेहंदी,गुलाब नाजिम, श्याम सिंह,संजय,ज्ञानेंद्र मिश्रा, एवं समस्त धर्मगुरु क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment