Friday, May 27, 2022

पोस्टल बैलेट के मतदाताओं को चिन्हित करें--उपजिलाधिकारी सगड़ी

पोस्टल बैलेट के मतदाताओं को चिन्हित करें--उपजिलाधिकारी 

दोनों विधानसभाओ के बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश।

बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का रखे ध्यान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के सभागार में शुक्रवार को विधानसभा 345 एवं विधानसभा 344 गोपालपुर के बीएलओ के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह द्वारा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।जो विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए तैयारियों को लेकर बैठक की गई जिसमें कई निर्देश दिए गए। जहां पर समस्त बीएलओ को निर्देशित किया गया कि बुथों पर मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखें जिसमें बिजली पानी शौचालय रैंप आदि ठीक-ठाक करा लें जिससे चुनाव के समय मतदाताओं और मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। साथ ही साथ फार्म 12 डी को ठीक-ठाक कर ले। जो मतदाता 80 साल के ऊपर हैं और मतदान केंद्र पर जाकर मतदान नहीं कर सकते ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें चुनाव के पूर्व मतदान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे उनका मतदान हो सके एवं जो फार्म 12डी भरे गए थे उसको पूर्ण कर लें और देख लें कि वह सूची में नाम है अथवा नहीं है यदि नहीं है तो उन्हें जोड़ने का तत्काल काम करें एवं जो मतदाता मृत हो गए हैं ऐसे मतदाताओं को सूची से बाहर करें। विधानसभा सगड़ी 345 में कुल 415 बूथ बनाए गए हैं एवं विधानसभा 344 गोपालपुर में कुल 423 बूथ स्थापित किए गए हैं जहां पर समस्त कार्य भवन की स्थिति शौचालय की स्थिति रैंप बिजली पानी आदि समय से पूर्व तैयार हो जाएं। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया कि यदि सूचियों में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो कठोर कार्रवाई संबंधित बीएलओ पर की जाएगी। उन्होंने विशेषकर 80 साल से ऊपर व महिला वोटरों एव जेंडर रेशियो पर विशेष जोर देते हुए कहां की चुनाव के पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए जिसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए जिससे कि मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या मतदान के दिन उत्पन्न ना हो सके। जो नाम कटे हैं उन्हें भी जोड़ने का प्रयास किया जाए इस दौरान तहसीलदार अभिषेक सिंह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा रविंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment