घी खाओ देसी और ट्रैक्टर रखो मैसी ’ किसानी को उपलब्ध कराने को ठाना है::अनिकेश बरनवाल
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
रिपोर्ट मनीष कुमार पान्डेय आजमगढ़:
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिले के बेलइसा स्थित प्रभा ट्रैक्टर ने एक बार फिर से पूरे जिले में धूम मचा दिया है। इस बार उन्होंने आजमगढ़ को सबसे पुराना और विश्वसनीय ट्रैक्टर मैसी जो किसानों के लिए 100% उपयोगी है कहावत है कि ‘घी खाओ देसी और ट्रैक्टर रखो मैसी ’ किसानी को उपलब्ध करने का ठाना है।वही एजेंसी के समीप में एक लॉन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में दो बड़े ट्रैक्टर जिनका स्लोगन है,इसमें क्या नहीं है,इस ट्रैक्टर को किसानों के आवश्यकताओं को देखते हुए लॉन्च किया गया है। जिसमें कंपनी के उच्चअधिकारी गण एवं प्रभा ट्रैक्टर के एजेंसी स्वामी अनिकेश बरनवाल सहित स्टाफ व भारी संख्या में किसानों का जमघट लगा रहा। इस दौरान लकी ड्रा कार्यक्रम में आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील ग्राम चंदापार के रहने वाले संदीप पासवान ने न्यू मैसी ट्रैक्टर जीता, इसी के साथ तमाम लोगों ने छोटे-बड़े उपहार जीते तो वहीं प्रभा ट्रैक्टर के मलिक अनिकेश बरनवाल ने कहा कि काफी पुराने समय से ट्रैक्टर का हमारा अनुभव रहा है लगभग दो-तीन पीढ़ीयो से इसी काम में हम और हमारे पिता अवधेश कुमार बरनवाल लगे है तो निश्चित तौर पर एक बार फिर हम आजमगढ़ जिले में मैसी को ऐसी स्थिति में पहुंचाएंगे जो बुलंदियों को छूएगा। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि अगर एक बार मैसी पर विश्वास करेंगे तो यह ट्रैक्टर तो आपका विश्वास जीतेगा ही और साथ ही साथ प्रभा टैक्टर परिवार भी आपको बधाई की और कमाई की गारंटी लेगा।
No comments:
Post a Comment