जमशर गांव के कुएं में गिरा सांड गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष व पुलिस ने संभाला मोर्चा,ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया बाहर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमशर गांव में 10:00 बजे के करीब एक सांड 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सांड के गिरने की आवाज सुनकर तत्काल जमशर गांव निवासी गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष आरपी राय सोनू व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल बृजेश कुमार और सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किये बचाव अभियान शुरू किया। कुआं 60 फीट गहरा होने के कारण सांड को बाहर निकालना एक चुनौती पूर्ण कार्य था। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सियों और अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की।कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान के दौरान पुलिस कर्मी और ग्रामीण पूरी सावधानी बरतते रहे।ताकि किसी को कोई चोट न लगे। सांड के सकुशल बाहर आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बचाव अभियान के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से शांति व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका। सांड को कुएं से निकालने के बाद उसे एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।ग्रामीणों ने प्रांत अध्यक्ष व पुलिस की तत्परता और सहयोग की सराहना की। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से न केवल एक बेजुबान जानवर की जान बची बल्कि एक संभावित दुर्घटना भी टल गई।इस दौरान सर्वेश राय, मंटू राय,सत्येंद्र राय,जनार्दन राय सहित अन्य लोग सांड को बाहर निकालने में लगे रहे।
No comments:
Post a Comment