1962 के चीन युद्ध मे 12 चीनियों को मारकर लाये थे एसएलआर राइफल::मंत्री दारा सिंह चौहान
1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे हुए थे शहीद।
चीन युद्ध में अदम्य साहस के लिए उन्हें प्रथम वीर चक्र से नवाजा गया था।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार के बलिदान स्मारक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद सौदागर सिंह स्मृति दिवस एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसके तहत प्रांगण में स्थापित शहीद सौदागर सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया।जिसके मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रहे।उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को नमन किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उस धरती को नमन करता हूं जहां ऐसे वीर सपूत पैदा हुए धन्य वह माता पिता जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जो देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देश का मान बढ़ाया है।अमर शहीद सौदागर सिंह की तस्वीर मेरे मन में हमेशा रही जिन लोगो ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए कुर्बानी दी ऐसे सपूत धन्य है जो हमे चैन से नीद में सोने का मौका दिए। वह देश के ऐसे सपूत थे जो 12 चीनियों को मारकर 12 एसएलआर लेकर आये जिसको देखकर आटोमेटिक हथियार बनाये गए।जब वह थ्री नॉट थ्री की राइफल लेकर युद्ध के मैदान में गए होगें कितनी हिम्म्त रही होगी। उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए 12 चीनियों को मार गिराया और 10 दिन बाद किसी विकट परिस्थितियों में अपनी चौकी पर पहुंचे और 12 एसएलआर सौपी। जिससे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ,सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने उन्हें वीर चक्र दिया। जो देश का प्रथम वीर चक्र रहा।आज हमसे टकराने वाले एक बार सोचते है हमारे पास एक से बढ़कर एक हथियार है जो किसी भी दुश्मन को भेद सकते है।आपरेशन सिंदूर में पूरा विश्व भारत की शक्ति देखा और पाकिस्तान को तीन दिन में घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।पहले भी पाकिस्तान ने कई बार हिमाकत की जब अभिनन्दन ने पाकिस्तान में गोले दागे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कल तक यदि अभिनन्दन दो दिन में वापस नही आया तो दुनिया के नक्से से पाकिस्तान का नामों निशान नही होगा।यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इक्षाशक्ति का नतीजा है कि पूरे विश्व में हम हमारे लोग आँख मिला कर बात करते है। देश आज मजबूत आर्थिक स्थिति के साथ बढ़ते हुए विश्व में तीसरी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अब अमेरिका भी इसका लोहा मानने लगा है आगे भी देश को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे देश के प्रत्येक नागरिक पूर्ण योगदान के साथ हर एक कदम आगे बढ़ रहा है।ऐसे ही अमर शहीद सौदागर सिंह से देश का मान सम्मान है और देश के आम लोग चैन की नीद सोते है। शरहद पर देश का जवान लड़ता है और पूरा देश उनके साथ खड़ा रहता है। ऐसे अमर सपूत के वीरता को हमे आत्मशांत करते हुए बच्चों को सेना में भेजना चाहिए जिससे देश मजबूत हो सके। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेहतरीन संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही एव संचालन चन्द्रशेखर सिंह ने किया।इस दौरान जिला सहकारी कोआपरेटिव अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्या,प्रवीण सिंह,अशोक सिंह, संतोष सिंह टीपू,अंजना सिंह,मनोज श्रीवास्तव,अरविंद जायसवाल,सत्यप्रकाश सिंह,रेनू गोस्वामी,उर्मिला सिंह,डॉ,राजेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह,रामपाल सिंह,विवेक सिंह सोनू,रामसरीख यादव, दिनेश चौबे,जयप्रकाश सिंह,अजय श्रीवास्तव,आरपी राय सोनू,शंकर यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,प्रमोद यादव,अमित सिंह, रंजित सिंह आदि रहे।
No comments:
Post a Comment