Sunday, January 11, 2026

थाना समाधान दिवस पर सात प्रार्थना पत्र आए मौके पर चार का निस्तारण,दो टीम मौके पर रवाना।

थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों  की फरियाद।

थाना समाधान दिवस पर सात प्रार्थना पत्र आए मौके पर चार का निस्तारण,दो टीम मौके पर रवाना।

दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के लिए टीम गठित कर किया गया रवाना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार विवेकानंद व जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने की जनसुनवाई पर कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर चार का निस्तारण किया गया। शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर थाना समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10:30 बजे किया गया। नायब तहसीलदार सगड़ी ने दोपहर 11:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र में राजस्व कर्मी को बुलाकर जानकारी ली गई। वही त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। थाना समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस पर कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित रहे। वही मौके पर चार प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया और दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजा गया। जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह,एस आई सन्तोष सिंह,एस आई मनोज सिंह,एस आई विश्वजीत पान्डेय,चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान,उर्दू बाबू सहित राजस्व विभाग के लेखपाल व कानूगों जिसमें समौधि राम,समझावन राम, मोहम्मद नफीस,रामसागर सोनी,सुजीत कुमार सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment