Friday, January 2, 2026

जीयनपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।

एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार।

कार,तमंचा,पैतालीस हजार रूपये और 25 एटीएम कार्ड बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कार्ड बदलकर एटीएम मशीन से पैसा निकालने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो तमंचा,दो जिंदा कारतूस,एक हुंडई कार, दो मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और पैतालीस हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
कर्मजीत प्रजापति ग्राम लंगरपुर थाना मुबारकपुर ग्यारह दिसंबर को यूनियन बैंक इंडिया जीयनपुर के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे।शातिर अपराधियों ने एटीएम कार्ड बदलकर इनके खाते से पच्चीस हजार रुपए निकाल लियें।सात दिसंबर को अच्छे लाल निवासी डीघवनिया थाना जीयनपुर आईडीआईबी बैंक के कार्ड से लाटघाट बाजार स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए थे। इसी समय दो अज्ञात बदमाशों ने चकमा देकर एटीएम कार्ड बदल पैतालीस हजार रुपए निकाल लिया। इसी तरह एक नवंबर को बजरंगी राणा ग्राम पाही थाना मुबारकपुर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मुबारकपुर के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे इसी दौरान मशीन में एटीएम कार्ड फस गया। काफी निकालने का प्रयास किया परंतु नहीं निकला।थोड़ी देर बाद अज्ञात व्यक्ति एटीएम कार्ड निकाल लिया और एटीएम के माध्यम से इक्यासी हजार रुपया निकाल लिया। इन मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस एटीएम चोरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान व उपनिरीक्षक विश्वजीत पान्डेय के साथ नरईपुर में वाहनों की जांच कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर चोरी करने वाले दीपक निवासी ग्राम धनौजा थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी बिहार तथा सौरभ चौधरी ग्राम अमनेर थाना अमनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र को पकड़ लिया।पकड़े गए अभियुक्तों का पुलिस ने चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment