Wednesday, January 28, 2026

कप्तानगंज पुलिस से मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहर खुरानी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश,एक घायल व दो अभियुक्त गिरफ्तार।

कप्तानगंज पुलिस से मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहर खुरानी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश,एक घायल व दो अभियुक्त गिरफ्तार।


अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस व जहरखुरानी,झपट्टामारी एवं नकबजनी के मामलों में प्रयुक्त हथियार व चोरी का सामान बरामद।

(समाचार आजमगढ़ लाइव)

आजमगढ़।
आजमगढ़ कप्तानगंज थाना पुलिस से मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहर खुरानी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश,एक घायल व दो अभियुक्त गिरफ्तार।
कप्तानगंज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जहरखुरानी, झपट्टामारी एवं नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त गौरा पुलिया के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसके साथ के दो अन्य अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक अमन निषाद पुत्र हनुमान निषाद,निवासी ग्राम डाही शम्भूपुर,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष। (मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल) गिरफ्तार अभियुक्त दो आनन्द उर्फ बाबी पुत्र हनुमान निषाद, निवासी ग्राम डाही शम्भूपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष। 03.अमन निषाद पुत्र दशमी निषाद, निवासी ग्राम अलौवा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़,उम्र लगभग 20 वर्ष।घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे थाना कप्तानगंज एवं थाना अहरौला क्षेत्र में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 24.01.2026 को ग्राम भवानीपट्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला से सोने का आभूषण झपट लिया गया था। इसके अतिरिक्त दिनांक 25/26.01.2026 एवं 27.01.2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज एवं अहरौला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित दुकानों/प्रतिष्ठानों में सेंध लगाकर नकदी एवं विभिन्न सामानों की चोरी की गई थी।

No comments:

Post a Comment