दबंगों ने युवक को जमकर पीटा,कार्यवाही की मांग।
(रिपोर्ट मनीष कुमार पांडेय आजमगढ़)
: समाचार आजमगढ़ लाइव:
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है वहीं घायल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी अब्दुल समद पुत्र अब्दुल कलाम को उसके गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों ने उसे समय पिटाई कर दी जब वह घर से बाहर निकाल कर कहीं जा रहा था दबंगों ने उसकी इतनी पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अब्दुल समद को छोड़कर दबंग वहां से फरार हो गए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना घायल के परिजनों के लिए सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी गंभीर रूप से घायल अब्दुल समद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पिता अब्दुल कलाम से बात की गई तो उनका कहना था कि पुरानी रंजिश को लेकर शिव शक्ति ज्वेलर्स निजामाबाद के मालिक श्रवण ठठेर पुत्र हीरा ने अपने पुत्र निखिल और अपने भतीजे अभिषेक पुत्र अशोक के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। इस हमले में अब्दुल समद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया। कई बार थाने पर सुलह समझौता होने के बावजूद विपक्षी मान नहीं रहे हैं और आए दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा अभी इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करें और उन्हें न्याय दें।
No comments:
Post a Comment