लाटघाट क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने वाले शरारती तत्व सक्रिय।
अब तक कई बाइक और कार का कर चुके हैं नुकसान।
दो मामले में जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट पुलिस चौकी के अंतर्गत स्थित चौको खुर्द गांव में शरारती तत्वों ने दरवाजे पर खड़ी कई मोटरसाइकिल और कार में आग लगाकर काफी नुकसान किया है। दो मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन शरारती तत्वों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं,जिससे वाहन मालिकों में काफी भय है।चौको खुर्द गांव की रहने वाली ममता राय ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मैं मध्यम वर्ग के परिवार से संबंधित हूं। मेरी बाइक मेरे दरवाजे पर खड़ी थी। 24 जनवरी की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। जिससे मेरी बाइक को काफी नुकसान हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पखवारे पूर्व ही चौक गांव के ही पंकज राय ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उनके दरवाजे पर बलेनो कर खरीदी। 2 जनवरी की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी जिससे कार पूरी तरह से खाक हो गई। गांव के कई अन्य लोगों की खड़ी बाइक में शरारती तत्वों ने आग लगा दिया। आए दिन हो रही इस तरह की घटना से जिससे गांव के लोग काफी भयभीत हैं।
No comments:
Post a Comment