Monday, January 5, 2026

मदरसा के प्रबंधक को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप,मौत के बाद मचा हंगामा।

मदरसा के प्रबंधक को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप,मौत के बाद मचा हंगामा।

मदरसा आधुनिकीकरण घोटाले में आरोपी था मृतक प्रबंधक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना की पुलिस सोमवार को नई बस्ती में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान वारंटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। रौनापार नई बस्ती निवासी 60 वर्षीय कलामुद्दीन इस्लामिया मिफ्ताहुल उलूम नामक मदरसे में प्रबंधक थें।
कलामुद्दीन पर एसआइटी जांच कर रहे राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा इओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर कुंवर ब्रह्मप्रकाश ने मदरसा के आधुनिकीकरण के नाम पर शासकीय धन के गबन का रौनापार थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।
         (मृतक कलामुद्दीन की फाइल फोटो)
इसी मामले में कलामुद्दीन फरार चल रहे थे। बेटे आमिश अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह पिता कलामुद्दीन पास में बने रहे नए मकान पर गए हुए थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है। जब वहां पहुंचा तो देखा पिता अचेत पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने पिता को दौड़ा- दौडाकर पीटा है। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े।आमिश ने बताया कि मारपीट की घटना में पिता की मौत हो गई है। कलामुद्दीन की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। थाने के गेट पर शव रख कर घेराव करने का प्रयास किया।धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी,स्थिति को काबू करने के लिए क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार बर्मा व बिलरियागंज थाना, जीयनपुर कोतवाली,महराजगंज थाना सहित अन्य थानों की पुलिस सहित पीएससी मौके पर पहुंच गई।पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गई।काफी प्रयास के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए। कलामुद्दीन के पास चार बेटे हैं। आमिश,हारिफ,आतिफ व आरिब सभी घर पर रहते हैं।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार बर्मा ने बताया कि श‌व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

No comments:

Post a Comment