Thursday, August 8, 2024

सर्पदंश से महिला की मौत परिवार में मचा कोहराम।

सर्पदंश से महिला की मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला की सर्पदंश से मौत परिवार में मचा कोहराम।
लालदेई पत्नी रामसूरत उम्र 60 साल निवासी फरीदपुर अपने घर में सुबह 6:00 बजे साफ सफाई का कार्य कर रही थी। इस दौरान जहरीले सर्प ने डस लिया आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए दोहरीघाट लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन जीयनपुर कोतवाली पर लेकर पहुंचे जहां इत्तेफाकिया जीयनपुर पुलिस ने दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के पास दो पुत्र और एक पुत्री हैं मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment