पोखरी पर बने अवैध निर्माण को हटाने के लिए लगाई गुहार।
बेदखली आदेश के बाद भी लेखपाल पर लगाया हीलाहवाली का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर पोखरी पर बने अवैध निर्माण को हटाने की लगाई गुहार बेदखली आदेश के बाद भी लेखपाल पर लगाया हीलाहवाली करने का आरोप।सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर शकील अहमद पुत्र कबीर अहमद निवासी अल्लीपुर ने प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 14 जो पोखरी के खाते में दर्ज है। पर शमीम पुत्र अब्दुलहई निवासी अल्लीपुर आदि के द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण करके कब्जा किया गया है। जिस पर शकील अहमद के द्वारा तहसील पर प्रार्थना पत्र देकर बार-बार अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई वही तहसीलदार न्यायालय के द्वारा बेदखली का आदेश भी जारी किया गया है। लेखपाल के द्वारा जुर्माना भी लगाया गया है जिसमें शकील अहमद ने बताया कि सबसे ज्यादा जुर्माना उसके ऊपर 47600 रुपए लगाया गया है। वहीं कब्जा धारी के ऊपर मात्र सात सौ रुपए लगाया गया है। जिसको लेकर सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर पोखरी पर अवैध अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। वही लेखपाल पर हीला हवाली करने और पैसा लेकर अतिक्रमण नहीं हटाने का आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
No comments:
Post a Comment