Monday, August 19, 2024

घाघरा नदी का जलस्तर में 24 घंटे में 4 सेमी की कमी।

घाघरा नदी का जलस्तर में 24 घंटे में 4 सेमी की कमी।

घाघरा नदी खतरा निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे।

घाघरा नदी तटवर्ती क्षेत्रों में कर रही कटान।

नदी के जलस्तर में कमी से देवारावासियों ने ली राहत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी खतरा बिंदु से 26 सेंटीमीटर नीचे बह रही वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 4 सेमी की कमी दर्ज की गई वहीं घाघरा नदी की जलस्तर में कमी होने से देवारावासियों ने राहत की सांस ली तो घाघरा नदी तटवर्ती क्षेत्रों में कर कटान। सोमवार को घाघरा नदी का जलस्तर में 24 घंटे में 4 सेमी की कमी दर्ज की गई वहीं रविवार को घाघरा नदी का जलस्तर में कमी दर्ज की गई मुख्य मापक बदरहुआ नाला पर खतरा बिंदु 71.68 से 26 सेमी नीचे नदी बह रही है सोमवार की शाम 4 बजे 71.42 मीटर पर रहा जो रविवार की शाम 4:00 बजे 71.46 मीटर पर रहा खतरा बिंदु से घाघरा नदी 26 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर से भदौरा, बांका,चक्की हाजीपुर,भदौरा नैनीजोर, शाहडीह,भदौरा मकरंद, जमुआरी,शिवपुर गांव सहित एक दर्जन गांवों के रास्ते जल हट गया पर कीचड़ से आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।वहीं प्रशासन के द्वारा का निगरानी की जा रही है।वहीं लोगों को कीचड़ से आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है इस दौरान उच्च अधिकारियों ने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने के साथ घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान कर रही है ग्रामीणों को सतर्क और सचेत किया गया जिससे कि किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली बंधे पर बाढ खंड विभाग के कर्मचारी बांध की मरम्मत व निगरानी में लगे रहे।

No comments:

Post a Comment