काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत परिवार में मचा कोहराम।
अजमतगढ निवासी महिला की काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप पुराना मकान गिरने से मलबे में दबकर मौत पुत्री घायल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी महिला की काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप जर्जर भवन के मलबे में दबकर मौत पुत्री गंभीर रूप से घायल परिवार में मचा कोहराम।
(मृतका प्रेमलता मद्धेशिया की फाइल फोटो)
प्रेमलता मद्धेशिया पत्नी अशोक मद्धेशिया उम्र 48 साल निवासी नगर पंचायत अजमतगढ़ वार्ड नं011अलीनगर जो अपने मां के घर मऊ जनपद के मिर्जा हाजीपुर गई हुई थी। अपनी मां को दवा दिलाने के लिए वाराणसी शहर में एक निजी अस्पताल से दवा लेने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गई रास्ते में एक पुराना जर्जर मकान के निचे खड़ी होकर पूजा का सामान खरीद रही थी। तभी अचानक मकान भर भराकर गिर गया। जिसमें आठ से दस महिला और पुरुष दब गए। वही ग्रामीणों और पुलिस के मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं अजमतगढ निवासी प्रेमलता मद्धेशिया का मलबे में दबने से मौत हो गई।वही पुत्री सपना भी घायल हो गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसकों वाराणसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं सूचना पर अजमतगढ परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पास एक पुत्र आयूष और एक पुत्री सपना है।
No comments:
Post a Comment