कैंसर पीड़ित कोटेदार की इलाज के दौरान मौत संगठन ने की आर्थिक मदद।
कोटेदार संघ ने दी 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैरीडांड कैंसर पीड़ित कोटेदार की इलाज के दौरान मौत कोटेदार संगठन ने परिजनों को दी 20 हजार की आर्थिक मदद। शुक्रवार को कोटेदार हरिश्चंद्र बैरीडाड उम्र 55 वर्ष जो कैंसर से पीड़ित रहे कि अचानक तबियत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल आजमगढ़ ले गए जहां डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिस पर कोटेदार संघ ने शोक प्रकट करते हुए कोटेदार संघ के तरफ से 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद परिजनों को दी मृतक कोटेदार के पास तीन पुत्र हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन तिवारी,मंत्री जयप्रकाश सिंह एवं कोषाध्यक्ष रामानंद यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment