जीयनपुर अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरी का जीयनपुर पुलिस ने किया खुलासा।
चोर को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार रुपये बरामद।
गिरफ्तार आरोपित पर मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर लगभग दो दर्जन मुकदमे है दर्ज।
चोरी गये रूपये व अवैध असलहा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने जीयनपुर अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरी का किया खुलासा हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार रुपये बरामद।शनिवार को एस आई विजय सिंह गौड़ पुलिस बल के साथ चंगईपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भुवना बुजुर्ग की तरफ से आ रहा है। सूचना पर एस आई विजय सिंह गौड पुलिस बल के साथ अमुवारी नरायनपुर पुलिया से मोटर साइकिल सवार सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चन्द्र चौहान निवासी चलिसवा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र करीब 30 वर्ष को समय करीब रात्रि 10:35 बजे गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक तमंचा,दो जिन्दा कारतूस व एक कागज की पुडिया भुरे रंग का पाउडर व 10350 रूपये बरामद किया। सिद्धु चौहान ने बताया कि 18 जुलाई की रात को जीयनपुर चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोडकर लगभग 37000 रूपया चोरी किया था। उसमे से कुछ पैसे खर्च हो गये तथा शेष 10350 रुपये बचे है। बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को अभियुक्त ने नशे की हालत में बनकट के आस पास रोड के किनारे से उठा लिया था। आरोपित के कब्जे से बरामद रूपये थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 329/2024 धारा 331(4)/305 BNS से सम्बन्धित है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)BNS की बढोतरी की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 -354/2024 धारा 3/25 आर्म एक्ट बनाम सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चन्द्र चौहान निवासी ग्राम चलिसवा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित अंतर्जनपदीय चोर है। जिस पर मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाने में हिस्ट्रीशीटर सहित लगभग दो दर्जन संगीन मुकदमा पंजीकृत हैं।
No comments:
Post a Comment