Monday, August 12, 2024

घाघरा नदी खतरा निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर।

घाघरा नदी खतरा निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की हुई कमी।

एक दर्जन गांवों के रास्ते जलमग्न डेढ़ दर्जन नांव का संचालन शुरू।

उपजिलाधिकारी व सगड़ी विधायक ने किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी खतरा बिंदु से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। घाघरा नदी की जलस्तर से एक दर्जन से अधिक गांव के रास्ते जलमग्न हो गए हैं वहीं डेढ़ दर्जन नांव संचालन हुआ शुरू उपजिला अधिकारी व सगड़ी विधायक ने किया निरीक्षण राहत व बचाव के दिए निर्देश। सोमवार को घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। मुख्य मापक बदरहुआ नाला पर खतरा बिंदु 71.68 को पार कर सोमवार की शाम 4 बजे 72.38 मीटर पर पहुंच गई जो रविवार की शाम 4 बजे 72.39 मीटर पर रहा खतरा बिंदु से घाघरा नदी 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई घाघरा नदी के जलस्तर से भदौरा,बांका,चक्की हाजीपुर,भदौरा नैनीजोर, शाहडीह,भदौरा मकरंद, जमुआरी,शिवपुर गांव सहित एक दर्जन गांवों के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा डेढ़ दर्जन नांव का संचालन शुरू कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने बंधें व प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया गया और ग्रामीणों को सतर्क और सचेत किया गया जिससे कि किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं बंधे पर बाढ खंड विभाग के कर्मचारी बंधे पर तैनात रहे।

No comments:

Post a Comment