Thursday, August 8, 2024

60 बच्चों ने भरा दिव्यांग फार्म 19 का बना प्रमाण पत्र।

60 बच्चों ने भरा दिव्यांग फार्म 19 का बना प्रमाण पत्र।

दिव्यांग कैंप में नहीं पहुंचे डॉक्टर मनोचिकित्सक रहे मौजूद।

दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र के लिए बुलाया गया जिला मुख्यालय।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा कार्यालय पर 60 छात्र छात्राओं ने भरा दिव्यांग फॉर्म 19 का बना प्रमाण पत्र दिव्यांग कैंप से नदारत रहे डॉक्टर मात्र मनोचिकित्सक रहे मौजूद दिव्यांग छात्रों को बुलाया गया जिला मुख्यालय।अजमतगढ़ खंड शिक्षा कार्यालय पर प्राथमिक उच्च प्राथमिक छात्र-छात्राओं का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया था।जिसमें खंड शिक्षा क्षेत्र के साथ छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर दिव्यांग फॉर्म भरा पर मौके पर कैंप में हड्डी,मुकबधिर,आंख के डॉक्टर मौजूद नहीं रहे। वहीं कैंप में मनो चिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार मौजूद रहे 60 छात्र-छात्राओं में से 19 छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र मनोचिकित्सक ने बनाया। वहीं शेष दिव्यांग बच्चों को जिला मुख्यालय प्रमाण पत्र बनाने के लिए बुलाया गया।जिससे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ेगा सुविधा के लिए कैंप लगाया गया था। पर डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन सका कैंप में मुख्य रूप से डॉक्टर मनोज फिजियोथैरेपिस्ट मनोचिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह स्पेशल शिक्षक संजय यादव प्रमिला सुनील सहित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्रा व शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment