11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान परिवार में मचा कोहराम।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
पूजा कर के आई 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान परिवार में मचा कोहराम।पूजा कर के वापस घर पर आई छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 10 मछली शहर निवासी रोशनी साहनी पुत्री छविनाथ उम्र 17 साल ने शनिवार की सुबह 5:00 बजे सोकर उठी और स्नान कर के कस्बा में स्थित मंदिर पर पूजा करने गई और पूजा के बाद अपने घर पर वापस आकर अपने कमरे में सुबह लगभग सात बजे दुपट्टे के सहारे एंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं छोटे भाई ने कुछ देर बाद देखा और शोर मचाने लगा शोर सुनकर मां और अगल बगल के लोग जुट गए। जिसकी सूचना अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अनिल सिंह को दी गई मौके पर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को निचे उतारा और कब्जे में लेकर माता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई मृतका रोशनी स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ की 11वीं की छात्रा है जो अपने दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ी है। पिता बाहर रहकर आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं। वहीं माता अखिलेश देवी और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment