Saturday, August 10, 2024

घाघरा नदी खतरा निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर।

घाघरा नदी खतरा निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 84 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि।

आधा दर्जन गांवों के रास्ते जलमग्न नाव का संचालन शुरू,उपजिलाधिकारी व आपदा विशेषज्ञ ने किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी खतरा बिंदु से 62 सेंटीमीटर ऊपर बहरहा,वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 84 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। घाघरा नदी की जलस्तर में वृद्धि होने से आधा दर्जन से अधिक गांव के रास्ते जलमग्न नाव का संचालन शुरू उपजिलाधिकारी व आपदा विशेषज्ञ ने किया निरीक्षण राहत व बचाव के दिए निर्देश।
शनिवार को घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 84 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। मुख्य मापक बदरहुआ नाला पर खतरा बिंदु 71.68 को पार कर शनिवार की शाम 4:00 बजे 72.30 मीटर पर पहुंच गई जो शुक्रवार की शाम 4 बजे 71.46 मीटर पर रहा खतरा बिंदु से घाघरा नदी 62 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिससे घाघरा नदी के जलस्तर से भदौरा,बांका,चक्की हाजीपुर,भदौरा नैनीजोर,शाहडीह भदौरा मकरंद,जमुआरी,शिवपुर गांव के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा नांव का संचालन शुरू कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह और आपदा विशेषज्ञ डा0 चंदन कुमार ने बंधें व प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया गया और ग्रामीणों को सतर्क और सचेत किया गया जिससे कि किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों में चिंता बनी हुई है। घाघरा नदी अपने तटवर्ती इलाकों में धीमी गति से कटान कर रही है वहीं बंधे पर बाढ खंड विभाग के कर्मचारी तैनात रहे।

No comments:

Post a Comment