Sunday, August 4, 2024

घटने लगा घाघरा नदी का जलस्तर,खतरा निशान से 44 सेमी नीचे बह रही नदी।

घटने लगा घाघरा नदी का जलस्तर,खतरा निशान से 44 सेमी नीचे बह रही नदी।

जलस्तर में 24 घंटे के अंदर 25 सेमी की कमी।

गांवों के रास्तों से हटने लगा बाढ़ का पानी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी में घटाव  जारी। 24 घंटे के अंदर 25 सेमी की कमी दर्ज की गई। लेकिन इससे देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हुई है। देवारा क्षेत्र के अभ्भनपट्टी,मानिकपुर, सोनौरा,जमुआरी सहित आधा दर्जन गांवों के रास्तों से पानी हटने लगा है। लेकिन फिसलन के कारण आवागमन में समस्याओं का सामाना करना पड़ रहा। इस बीच झगरहवा और बगहवा में मध्यम गति से कटान जारी रहने से तटवर्ती लोगों की बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बीच सत्ताइसवें दिन भी छोड़े गए 2,30,070 क्यूसेक पानी से अभी भी बाढ़ और कटान का खतरा बना हुआ है। मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाला के पास जलस्तर खतरा निशान 71.68 मीटर से 44 सेंटीमीटर नीचे 71.24 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को यहां का जलस्तर 71.49 मीटर रिकार्ड किया गया था। जलस्तर में वृद्धि और दूसरी ओर पानी छोड़े जाने से बेचैनी समाप्त नहीं हुई है। वहीं देवारा खास राजा गांव के झगरहवा पुरवा व बगहवा में धीमी गति से कटान जारी है। अब तक 76,75,485 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। जलस्तर में तीन महीने उतार-चढ़ाव के कारण प्रशासन अभी भी अलर्ट दिख रहा है। बचाव व राहत कार्य के लिए 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना के साथ 14 स्थानों को राहत शिविर के लिए चयनित किया जा चुका है। तहसील प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

No comments:

Post a Comment