प्रेमी युगल ने प्राचीन शिव मंदिर में रचाई शादी एक दूसरे को पहनाया वरमाला।
ननिहाल में हुआ प्रेम मंदिर में हुई शादी।
कोतवाली पर तहरीर देकर प्रेमिका ने लगाया था आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ननिहाल में रह रहे प्रेमी युगल ने प्राचीन शिव मंदिर में एक दूसरे को पहनाया वरमाला किया कोर्ट मैरिज। ज्योति राजभर पुत्री रमेश राजभर उम्र लगभग 26 साल निवासी उलटहवा देवारा अपने ननिहाल भरौली गांव में मौसी के साथ रह रही थी। वहीं संतोष राजभर पुत्र गुलाब राजभर निवासी बेलहथा थाना सिधारी भी भरौली ननिहाल में रह रहा था। दोनों में वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर प्रेमी के ऊपर वर्षों से प्रेम करने और शादी से इनकार का आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की वहीं दोनों परिवारों और रिश्तेदारों की सहमति से विवाह करने पर राजी हुए जिसके बाद जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहना कर मांग में सिंदूर भरकर शादी रचाई।वहीं कोर्ट मैरिज कर जीयनपुर कोतवाली पर एक प्रति देकर अपने पति के घर पति के साथ चली गई।इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुभाष राजभर, वासुदेव यादव,सविता सहित लड़की और लड़के के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment