Tuesday, August 6, 2024

अवैध तमंचा,कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार।

अवैध तमंचा,कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार।

शातिर अपराधी के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तंमचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।मंगलवार को चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति महादेवा की तरफ से आ रहा है जो तरौका होते हुए लिंक रोड से मुहम्मदपुर जायेगा। जिसके पास अवैध तंमचा भी है। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान मय हमराह ने तरौका नहर पुलिया पर घेराबन्दी कर शातिर अपराधी शिवानन्द यादव उर्फ शिवा पुत्र स्व0 सुरेश यादव निवासी ग्राम डिघवनिया मझौवा थाना जीयनपुर उम्र 27 साल को समय करीब 3:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार शातिर अपराधी के ऊपर लगभग आधा दर्जन से ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

No comments:

Post a Comment