Monday, August 19, 2024

शहीद की बहन से इफ्तेखार आजमी ने बंधवाया राखी।

शहीद की बहन से इफ्तेखार आजमी ने बंधवाया राखी।

हर सुख दुख में भागीदार रहने का दिया भरोसा ।

वर्षों से निभा रहे हैं दिया गया वचन ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में पिछले 24 वर्षों से अपने दिए गए वचन का निर्वहन करते हुए इफ्तेखार आजमी ने सोमवार को नत्थूपुर गांव के शहीद रमेश यादव की बहन शशिकला से राखी बंधवाया और उपहार भेंट कर हर सुख दुख में भागीदार बनने का भरोसा दिया। सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव के रमेश यादव 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। माता पिता की इकलौती संतान रमेश यादव की शहादत के बाद परिवार बिखर गया। परिवार का कोई सहारा ही नहीं रह गया था। ऐसे में उसकी बहनों का सहारा बने इफ्तेखार आज़मी भाई बनकर फर्ज निभा रहे हैं। वर्षो पूर्व किए गए वादे का निर्वहन आज भी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। शहीद की बहने भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार इफ्तेखार को भाई की तरह राखी बांधती है। उन्हें भाई की तरह ही सम्मान देती है। सोमवार को शहीद की बहन शशिकला नगर पंचायत अजमतगढ़ पहुंची और उनके कलाई में राखी बांधी। इफ्तेखार आजमी ने उपहार देकर विदा किया। इफ्तेखार आजमी की पत्नी चंदा ने कहा कि हमारा  सौभाग्य है कि शहीद की बहन का रिश्ता मेरे परिवार से जुड़ा है।मजहब की दीवार तोड़ इफ्तेखार ने जो गंगा जमुनी सस्कृति पेश की है।वह समाज के लिए मिसाल बन गया है।

No comments:

Post a Comment