Tuesday, August 20, 2024

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 7 सेमी की दर्ज हुई कमी।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 7 सेमी की दर्ज हुई कमी।

घाघरा नदी मुख्य धारा में किसानों की एक हेक्टेयर भूमि समाहित।

36 किसानों को लगभग दो लाख रुपए खाते में स्थानांतरित।

घाघरा नदी तटवर्ती क्षेत्रों में धीमी गति से कर रही कटान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी कि जलस्तर में 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। वहीं घाघरा नदी अपनी तटवर्ती क्षेत्र में धीमी गत से कटान कर रही एक हेक्टेयर किसानों की भूमि घाघरा नदी में विलीन हो चुकी है। वहीं 36 किसानों के खाते में लगभग दो लाख रुपए स्थांतरित किया जा चुका है। घाघरा नदी कि जलस्तर में मंगलवार को 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर की कमी तर्ज की गई खतरा बिंदु से 33 सेमी निचे नदी बह रही है मंगलवार की शाम 4:00 बजे घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ नाला पर 71.35 मीटर दर्ज किया गया वहीं सोमवार की शाम 4 घाघरा नदी का जलस्तर 71.42 मीटर पर रहा घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में धीमी गति से कटान कर रही झगरहवा में केडी चंद का पक्का व एक किसान का मंडी घाघरा नदी के मुहाने पर है। अब तक घाघरा नदी अपनी मुख्य धारा में किसानों की खेती योग्य भूमि एक हेक्टेयर विलीन कर चुकी हैं 36 किसानों की भूमि घाघरा नदी में विलीन हुईं जिन किसानों का सत्यापन कर तहसील प्रशासन के द्वारा लगभग दो लाख रुपए किसानों के खाते में स्थानांतरित किया गया। घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से देवरा क्षेत्र के लोगों व प्रशासन में राहत की सांस ली। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment