Sunday, July 21, 2024

तरकुल के पेड़ से गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत।

तरकुल के पेड़ से गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत।

अधेड़ की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासी अधेड़ व्यक्ति की तरकुल के पेड़ से गिरने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। बनकटिया निवासी कुमार सोनकर पुत्र निहाल सोनकर उम्र 55 साल की दिन रविवार समय लगभग 7:00 बजे के करीब अपने घर के पास तरकुल के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था। हाथ छूटने पर छत पर गिरा। जिससे मौके पर ही  मौत हो गई। वहीं परिजनों की सूचना पर रौनापार पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।मृतक के पास दो लड़के चंद्रिका व बरखू है जो घर पर ही रहते हैं।  मृतक मजदूरी का कार्य करता था। वहीं मृतक की पत्नी सावित्री का रो-रो कर बुरा 
हाल है।

No comments:

Post a Comment