ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया राशन कालाबाजारी का आरोप।
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवड़ा दामोदरपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर सप्लाई इंस्पेक्टर की मिली भगत से राशन कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए प्रभारी उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रेमचंद मौर्या को बुधवार को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की। गांव के सुनील कुमार कुमार,आशीष कुमार,अनामिका, योगेश कुमार,हरिश्चंद्र,वंदना, कौशल्या,सुरेश राम,अलगू, भीम,रमेश कुमार,दिनेश राय सहित दर्जनों लोगों ने प्रभारी उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन देकर कहा
कि गांव के कोटेदार सप्लाई इंस्पेक्टर की मिली भगत से पिछले कई महीने का राशन ब्लैक कर दे रहा है।कुछ लोगों से अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दे रहा है। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने तत्काल कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment