Wednesday, July 3, 2024

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हुआ पोस्टमार्टम।

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हुआ पोस्टमार्टम।

परिजनों की सूचना पर इत्फाकिया दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपट्टी निवासी बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत परिवार की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने इत्फाकिया दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बुधवार की सुबह 7:00 बजे इलाज के दौरान रामशरन राम पुत्र दुखंती राम उम्र 65 वर्ष निवासी बक्सन पट्टी की बिमारी का विगत 10 दिनों से घर पर ही इलाज चल रहा था बुधवार की सुबह को अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह 7:00 बजें इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र सुरज की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इत्फाकिया दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment